फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज खुलेगा किस्मत का पिटारा, 35 उम्मीदवारों के भाग्य का होगा फैसला

Sat, 11 Mar 2017 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
मतगणना केंद्र में लगाए गए बेरीकेट्स और केंद्र के अंदर काम में जुटे कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विधानसभा चुनावों में उतरे उम्मीदवारों की किस्मत का पिटारा शनिवार सुबह आठ बजे खुल जाएगा। जिले के तीनों हलकों में इस बार त्रिकोणीय मुकाबला है। चुनाव मैदान में 35 उम्मीदवार थे। जिला निर्वाचन कार्यालय की तरफ से मतगणना के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। वहीं, लोगों की सुविधा के लिए भी कई प्रबंध किए गए हैं, ताकि वे आसानी से चुनाव नतीजों को जान पाएं। 
विज्ञापन


जिला निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक, सेक्टर-76 स्थित प्रबंधकीय कॉम्प्लेक्स के तीसरी मंजिल पर मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। सभी हलकों के मतगणना केंद्र अलग-अलग हैं। इसके अलावा हर मतगणना केंद्र में 14 टेबल लगाए गए हैं। 

इस दौरान स्ट्रांग रूम से कड़ी सुरक्षा और कैमरों की निगरानी में ईवीएम को मतगणना केंद्र तक लाया जाएगा। सभी पार्टियों के उम्मीदवारों और एजेंटों को सुबह सात बजे मतगणना केंद्र पहुंचना होगा , इसके बाद आगे की प्रक्रिया होगी। मतगणना से ठीक पहले शुक्रवार को सभी पार्टियों के उम्मीदवार पूजा-पाठ में व्यस्त रहे। 
विज्ञापन

एक नजर मेें मतगणना की प्रक्रिया

मतगणना केंद्र में लगाए गए बेरीकेट्स और केंद्र के अंदर काम में जुटे कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
एक नजर मेें मतगणना की प्रक्रिया
- सुरक्षा में 500 मुलाजिम लगाए गए
- तीनों हलकों के लिए तीन ऑब्जर्वर

खरड़  ---पूनम प्रभा
मोहाली--- राजीव रंजन
डेराबस्सी -- प्रताप नारायण

- 60 सुपरवाईजर
- 60 काउंटिंग असिस्टेंट
- तीन विधानसभा हलकों के लिए 60 माइक्रो ऑब्जर्वर
- प्रत्येक राउंड के रिजल्ट की घोषणा स्पीकर से होगी
उम्मीदवारों से तसल्ली करवाने के बाद ईवीएम को खोला जाएगा
विज्ञापन

तीन हलके, तीनों मेें त्रिकोणीय मुकाबला

- फोटो : फाइल फोटो
तीन हलके, तीनों मेें त्रिकोणीय मुकाबला
मोहाली जिले में तीन हलके पड़ते हैं। तीनों में इस बार त्रिकोणीय मुकाबला माना जा रहा है। हलका मोहाली से अकाली दल की तरफ से पूर्व नौकरशाह व सीनियर अकाली नेता सुखदेव सिंह ढींढसा के दामाद कैप्टन तेजिंदर पाल सिंह को मैदान में उतारा गया था। कांग्रेस ने बलबीर सिंह सिद्धू पर दांव खेला था। जबकि आम आदमी पार्टी ने खेल प्रमोटर व प्रोग्रेसिव किसान नरेंद्र सिंह शेरगिल को मैदान में उतारा था। गत विधानसभा चुनाव में यहां से कांग्रेस के उम्मीदवार बलबीर सिंह सिद्धू विजयी रहे थे।

खरड़
हलका खरड़ पंजाब के बड़े हलकों में से एक है। यहां पर अकाली दल के उम्मीदवार व बिल्डर रणजीत सिंह गिल, कांग्रेस उम्मीदवार जगमोहन सिंह कंग और आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार पत्रकार कंवर संधू में मुकाबला है। गत चुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार जगमोहन सिंह कंग ने जीत हासिल की थी।

डेराबस्सी
डेराबस्सी हलके से अकाली दल ने एनके शर्मा को चुनाव मैदान में उतारा है। जबकि कांग्रेस की तरफ से दीपइंदर सिंह ढिल्लों चुनाव मैदान में हैं। वहीं, आप की तरफ दिवंगत अकाली नेता कैप्टन कंवलजीत सिंह की पत्नी सरबजीत कौर मुकाबले में हैं। गत चुनाव में अकाली दल के एनके शर्मा ने चुनाव जीता था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें