फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थम गया प्रचार का शोर, आखिरी दिन भी खूब चले शब्द-बाण

Thu, 02 Feb 2017 08:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
Punjab Election - फोटो : File Photo
विज्ञापन
पंजाब की 117 विधानसभा सीटों पर चुनाव प्रचार वीरवार को थम गया। संगरूर के गांव बालियां में कांग्रेस प्रत्याशी विजयइंद्र सिंगला के हक में चुनाव प्रचार करने पहुंचे राहुल गांधी ने आप कन्वीनर केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि केजरीवाल देश विरोधी शक्तियों से मिलकर पंजाब का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन


इस दौरान राहुल गांधी ने लोगों के बीच बैठकर ही खाना खाया। उसके बाद मुक्तसर के लंबी और दोदा हलके में पहुंचे। बादलों के खिलाफ उनके तेवर ज्यादा आक्रामक नजर नहीं आए।

दूसरी ओर अकाली प्रत्याशी गोबिंद सिंह लोंगोवाल के समर्थन में उतरे सीएम प्रकाश सिंह बादल ने सुनाम में लोगों को भरोसा दिलवाया कि सीएम बनने पर उनकी प्राथमिकता पंजाब में शांति बनाए रखने की होगी। सरदूलगढ़ में बादल ने कहा कि उनके राज में कोई धमाके नहीं हुए यह तो चुनाव आयोग की हुकूमत में हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

'आप के पैन में ईमानदारी की स्याही भरी'

पंजाब विस चुनाव - फोटो : File Photo
कोटकपूरा में कांग्रेस प्रत्याशी भाई हरनिरलाप सिंह कुकू के समर्थन में उतरे पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने दिल्ली के सीएम केजरीवाल को सलाह दी है कि वह पंजाब में आग से खेलना बंद करें।

वहीं आप के कनवीनर अरविंद केजरीवाल लुधियाना पहुंचे उन्होंने डिप्टी सीएम सुखबीर बादल पर निशाना साधते हुए कहा कि वे पंजाब की अमन शांति को भंग करना चाहते हैं।आप सांसद भगवंत मान प्रत्याशी जगदीप सिंह काका बराड़ के पक्ष में मुक्तसर पहुंचे। उन्होंने कहा कि आप के पैन में ईमानदारी की स्याही भरी है।

लंबी में आप के प्रवक्ता जरनैल सिंह ने 2100 वाहनों के साथ रोड शो करते हुए शक्ति प्रदर्शन किया। इसके साथ ही लंबी में सुखबीर बादल ने लंबी में अपने पिता के लिए एक रोड शो किया जिसमें सैकड़ों की संख्या में वाहनों पर शिअद कार्यकर्ता सवार थे। फतेहगढ़ साहिब में राहुल गांधी ने आचार संहिता का पालन करते हुए 4.59 बजे प्रचार बंद कर दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें