फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरगाड़ी कांड के बाद बिगड़े हालात में कई बड़े लोगों का हाथ: केजरीवाल

Thu, 02 Feb 2017 07:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
विज्ञापन
केजरीवाल की रैली - फोटो : File Photo
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के कनवीनर अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया है कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी से जुड़े बरगाड़ी कांड के बाद हुई हिंसा और पुलिस फयरिंग में मारे गए युवकों के खून से कई बड़े लोगों के हाथ रंगे हैं। इसलिए इन घटनाओं की जांच के लिए गठित एक सदस्यीय जस्टिस जोरा सिंह आयोग की तीस जून 2016 को आई रिपोर्ट को सूबा सरकार ने छिपाया। 
विज्ञापन


हलका दाखा से पार्टी उम्मीदवार एचएस फुलका के साथ शहंशाह पैलेस में कांफ्रेंस करके केजरीवाल ने जोरा सिंह आयोग की रिपोर्ट मीडिया के सामने सार्वजनिक की। उन्होंने दावा किया कि देर रात कोई शुभचिंतक यह रिपोर्ट उनको दे गया है। रिपोर्ट पढ़ने के बाद सारा सच सामने आ गया है। रिपोर्ट के कई तथ्य सरकार की कार्यप्रणाली को कटघरे में खड़ा करते हैं। केजरीवाल ने कहा कि वे पहले ही कह रहे हैं कि डिप्टी सीएम सुखबीर बादल पंजाब की अमन शांति को भंग करना चाहते हैं, इसलिए उनको गिरफ्तार किया जाए।

केजरीवाल ने दावा किया कि रिपोर्ट में यह कहा गया है कि गांव बहबल कलां में शांतिपूर्ण इंसाफ मांग रहे लोगों पर फायरिंग की गई। दो युवकों गुरजीत सिंह और कृष्ण भगवान सिंह पर एक गज की दूरी से फायर किया गया था जबकि वे दोनों बैठे थे और निहत्थे थे। साफ है कि पुलिस ने आत्मरक्षा के लिए गोली नहीं चलाई थी, उसका मकसद कुछ ओर ही था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

'आयोग की रिपोर्ट उठाती है सरकार पर ही अंगुली, तभी छिपाई रिपोर्ट'

खरड़ पहुंचे केजरीवाल - फोटो : File Photo
केजरीवाल ने कहा कि वे कई दिन से कह रहे हैं कि पंजाब में धार्मिक भावनाएं आहत करके यहां का अमन चैन खराब करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने फिर से डिप्टी सीएम सुखबीर बादल की गिरफ्तारी की मांग की, साथ में यह साफ किया कि आप की सरकार बनते ही धार्मिक स्थलों की सुरक्षा यकीनी बनाई जाएगी, बेअदबी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

फुलका ने सुखबीर बादल को चुनौती दी है कि आयोग की रिपोर्ट उनके पास है, इसे झूठ साबित करके दिखाएं। छोटेपुर के स्टिंग पर केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने छह माह पहले ही इस बाबत क्यों कुछ नहीं बोला।

मतदान के दौरान सक्रिय रहेंगे स्पाई कैम युक्त आप वालंटियर
दिल्ली की तर्ज पर आम आदमी पार्टी ने पंजाब चुनाव में भी स्पाईकैम युक्त करीब 14 हजार वालंटियरों की फौज तैयार की है, ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी को रिकार्ड किया जा सके। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में यह प्रयोग सफल रहा, इसलिए अब इसे पंजाब में कर रहे हैं। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें