फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निहाल सिंह वालाः यहां का न वोट बैंक रिवायती और न ही उम्मीदवार

Sun, 15 Jan 2017 11:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा(पंजाब)
विज्ञापन
पंजाब विधानसभा चुनाव
विज्ञापन
विधान सभा हलका निहाल सिंह वाला की खूबी है कि यहां के वोटर सत्ता में रहने वाले उम्मीदवारों के विरोधियों को ही विधानसभा के लिए चुनते हैं। अपवाद सिर्फ वर्ष 2012 ही रहा है। इस विधानसभा हलके में कांग्रेसी उम्मीदवार बीबी राजविंदर कौर भागीके, आम आदमी पार्टी उम्मीदवार मनजीत सिंह बिलासपुर और अकाली उम्मीदवार और सत्ताधारी पार्टी के जगरांव से मौजूदा विधायक शिव राम कलेर के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है।
विज्ञापन


वैसे देखा जाए तो विकास के पक्ष से दूसरे हलकों से पिछड़े इस क्षेत्र के लोगों की राजनीति में अब पहले जैसी रुचि नहीं रही। ज्यादातर वोटर तो दल बदलू नेताओं से ऊब चुके हैं। ऐसे में तीनों प्रत्याशियों के लिए सबसे अहम है वोटरों का विश्वास जीतना। इस हलके से 2012 की विधान सभा चुनाव में मरहूम पूर्व अकाली विधायक जोरा सिंह भागीके की बहु अकाली टिकट पर विधायक चुनी गई बीबी राजविंदर कौर भागीके की अकाली दल ने टिकट काट दी तो कांग्रेस ने दल बदली करवाकर उसको हलके से पार्टी उम्मीदवार घोषित कर दिया।

अब वही चुनाव प्रचार में बादल और अकाली दल की नीतियों की निंदा कर रही हैं। आम आदमी पार्टी उम्मीदवार मनजीत सिंह बिलासपुर की पंजाबी के प्रमुख अखबार में बतौर इस हलके से पत्रकारिता के तौर पर पहचान है। उनका शुरू में इस हलके के वालंटियरों ने जोरदार विरोध किया। इसी वजह से पार्टी दो फाड़ हो गई। वह अपने चुनाव प्रचार के दौरान बेरोजगारी, महंगाई और सरकारी दफ्तरों में भ्रष्टाचार जैसे पार्टी प्रोग्राम को जोरदार ढंग से रख रहे हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

शिव राम कलेर आजमा रहे हैं अपनी किस्मत

पंजाब विधानसभा चुनाव
निहाल सिंह वाला से अपनी किस्मत आजमा रहे अकाली उम्मीदवार एवं सत्ताधारी पार्टी के जगरांव से मौजूदा विधायक शिव राम कलेर पूर्व पीसीएस अधिकारी हैं। वह अपने अफसाही अंदाज में अकाली -भाजपा गठजोड सरकार के विकास कार्यों पर ओर अन्य प्राप्तियां के माध्यम से लोगों को अपने हक में भुगतने की अपील कर रहे हैं। इसी हलके से सीपीआई उम्मीदवार महिंदर सिंह धूड़कोट पुराने खिलाड़ी हैं।
 
लोस चुनाव में इस हलके से आप को मिली बड़ी लीड
इस हलके से 1962 में सीपीआई गुरबख्श सिंह (जरनल) विधायक रहे। इस के बाद यह हलका आरक्षित हो गया तो 1967 में सीपीआई के मुनशा सिंह, 1969 में कांग्रेस के दलीप सिंह, 1972 में सीपीआई के सग्गड़ सिंह रोता, 1977 में शिरोमणि अकाली दल के गुरदेव सिंह शांत, 1980 में सीपीआई सग्गड़ सिंह रोता, 1985 में शिरोमणि अकाली दल के जोरा सिंह भागीके, 1992 में  सीपीआई. के अजैब सिंह, 1997 में सीपियाई ,  2002 में शिरोमणि अकाली दल के जोरा सिंह भागीके, 2007 में सीपीआई अजैब सिंह रोता और 2012 में शिरोमणि अकाली दल के बीबी राजविंदर कौर भागीके विधायक चुनी गई। अब इस हलके से बीबी भागीके कांग्रेस की उम्मीदवार है।

कुल वोटर 190585
पुरुष 102040
महिलाएं 88542
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें