चुनाव आयोग आज पांच राज्यों में होने जा रहे विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान करेगा। इसे लेकर चुनाव आयोग दोपहर 12 बजे प्रेस कांफ्रेस करेगा। ऐसा माना जा रहा है कि पंजाब समेत उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर राज्यों में फरवरी के पहले हफ्ते के बाद चुनाव कराए जा सकते हैं।
पंजाब की बात करें तो यहां अकाली-भाजपा गठबंधन का मुकाबला कांग्रेस से है तो वहीं पहली बार आम आदमी पार्टी भी चुनाव मैदान में अपनी किस्मत आजमा रही है। पंजाब में 117 विधानसभा सीटें और 13 लोकसभा सीटें है।
साल 2012 विधानसभा चुनावों की बात करें तो अकाली दल ने 56 सीटों पर जीत दर्ज की थी वहीं भाजपा को 12, कांग्रेस को 46 और अन्य के खाते में 3 सीटें गई थी। वोट प्रतिशत की के हिसाब से अकाली दल को 34.7%, बीजेपी- 7.2%, कांग्रेस- 40.1%, अन्य- 18% रहा था।