फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब सरकार ने चुपके से बढ़ा दिया डीजल पर एक प्रतिशत वैट

Thu, 02 Oct 2014 10:33 PM IST
अमर उजाला अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब सरकार की ओर से डीजल पर एक प्रतिशत वैट बढ़ाने की पंजाब पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने निंदा की है। इस फैसले को एसोसिएशन ने पंजाब के रेवेन्यू को घटाने वाला कदम बताया है।
विज्ञापन


एसोसिएशन बढ़ाए वैट के खिलाफ किसी समय भी सरकार के खिलाफ आंदोलन का बिगुल बजा सकती है। एसोसिएशन इसके खिलाफ पंजाब भर में प्रदर्शन करेगी। अगर जरूरत पड़ी तो सूबे के सभी तीन हजार से अधिक पेट्रोल डीलर हड़ताल भी कर सकते हैं।

पंजाब पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष जेपी खन्ना ने बताया कि एक प्रतिशत वैट डीजल पर बढ़ाने से पंजाब को प्रतिदिन पांच सौ करोड़ रुपये का घाटा पड़ेगा। अब श्रीनगर, जम्मू और हिमाचल से चलने वाले ट्रक पंजाब के बजाय अंबाला से डीजल डलवाया करेंगे। इससे पंजाब में डीजल की बिक्री प्रभावित होगी। डीजल की बिक्री प्रभावित होने से रेवेन्यू भी प्रभावित होगा।
विज्ञापन


खन्ना ने बताया कि पहले ही पंजाब में पेट्रोल के रेट देश के सभी राज्यों में से वैट अधिक होने के कारण अधिक है। अब डीजल पर भी वैट बढ़ा दिया गया है। इस से डीजल की बिक्री भी पेट्रोल की बिक्री की तरह पंजाब में प्रभावित होने जा रही है। पहले हरियाणा के मुकाबले पंजाब में डीजल पर वैट कम था।
विज्ञापन


 इस कारण पंजाब में डीजल की सेल बहुत अधिक थी। पंजाब सरकार ने बीती रात चुपचाप फैसला लेकर वैट बढ़ाने के आदेश जारी कर दिए हैं। जो आज से लागू हो गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें