फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलवामा आतंकी हमलाः तरनतारन पहुंचा शहीद सुखजिंदर सिंह का पार्थिव शरीर, माता-पिता ने दी श्रद्धांजलि

Sat, 16 Feb 2019 12:19 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तरनतारन (पंजाब)
विज्ञापन
शहीद सुखजिंदर सिंह
विज्ञापन

पुलवामा आतंकी हमले के बाद पूरा देश गम में डूबा है। देश के वीर सपूतों के अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। पंजाब के चार जवानों ने अपना बलिदान दिया। शनिवार सुबह पंजाब के तरनतारन के रहने वाले शहीद सुखजिंदर सिंह का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव पहुंचा।

विज्ञापन


पूरे इलाके से हजारों की संख्या में लोग अंतिम दर्शन में पहुंच रहे हैं। वहीं कुछ रिश्तेदार जर्मनी से आ रहे हैं। शहीद का अंतिम संस्कार आज दोपहर 2:00 बजे के बाद राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। शहीद सुखजिंदर सिंह पंजाब के तरनतारन जिले के गांव गंडीविंड धत्तल के रहने वाले थे।

Trending Videos

शहीद सुखजिंदर सिंह
सुखजिंदर सिंह की शहादत की खबर जैसे ही गांव पहुंची तो परिवार को पहले यकीन नहीं हुआ। शहीद के भाई गुरजंट सिंह जंटा ने परिवार को जब जानकारी दी तो पूरा परिवार सन्न रह गया।

आतंकवादियों ने जिस तरह कायरतापूर्वक हमला किया है उससे यह परिवार बहुत गुस्से में है। सुखजिंदर के परिजनों का कहना है कि पाकिस्तान के साथ अब आर-पार की लड़ाई होनी चाहिए, तभी पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज आएगा। 
विज्ञापन

पुलवामा में शहीद सुखजिंदर सिंह
पट्टी के गांव गंडीविंड धत्तल निवासी गुरमेल सिंह के बेटे सुखजिंदर सिंह सीआरपीएफ की 76वीं बटालियन में बतौर कांस्टेबल तैनात थे। सुखजिंदर सिंह 28 जनवरी को एक माह की छुट्टी के बाद ड्यूटी पर लौटे थे। सुखजिंदर की पत्नी सरबजीत कौर ने बताया कि शादी के सात साल बाद बड़ी मन्नत से बेटा हुआ था।

जाते समय सुखजिंदर अपने आठ माह के बेटे गुरजोत सिंह को बार-बार चूम रहे थे। उनके छोटे भाई गुरजंट सिंह जंटा अपने पिता गुरमेल सिंह के साथ खेती करते हैं। गुरजंट ने बताया कि फोन पर सुखजिंदर बार-बार अपने बेटे गुरजोत के बारे में पूछ रहे थे कि वह रोता तो नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें