फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई रुलाए, दालों के रेट बढ़ते जाएं, जान लीजिए नई कीमतें

Thu, 15 Oct 2015 10:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सब्जियों के रेटों में उछाल से तो पहले ही लोग परेशान थे, मगर अब दालों ने लोगों का बजट बिगाड़ दिया है। अरहर में जहां 40 से 50 रुपये किलो की बढ़ोतरी हुई है, वहीं कई दालों के रेट में उछाल आया है। सरसों के तेल ने भी जनता का तेल निकाल दिया है। महंगाई डायन पूरी तरह से हावी है और रसोई में खाने का स्वाद बिगड़ रहा है।
विज्ञापन


सेक्टर-23 के बत्तरा करियाना स्टोर के संचालक दीपक बत्तरा का कहना है कि उन्हें भी यह समझ नहीं आ रहा है कि क्यों दालों के रेट इतने  बढ़ रहे हैं। उनका कहना है कि डेढ़ माह पहले जो सरसों का तेल 80 रुपये लीटर था अब उसका रेट 130 रुपये पहुंच गया है।

फॉसवेक के मुख्य प्रवक्ता हितेश पुरी का कहना है कि सरकार एक और कह रही है कि महंगाई कम हो रही है, लेकिन यहां पर लोगों की रसोई का बजट हिल गया है। उनका कहना है कि कोई भी दाल ऐसी नहीं है जिसका दाम 100 रुपये किलो से कम हो।
विज्ञापन

दो मार्केट्स के रेट में अंतर देखिए

दालें----------सेक्टर-26 ग्रेन मार्केट के रेट-------सेक्टर-23 मार्केट में
चना दाल------------70---------------------------75
काला चना-----------70---------------------------75
मलका--------------96--------------------------100
अरहर-------------160--------------------------170
मा साबत-----------140----------------------------14
मा छिलका----------140---------------------------150
मा धुली-------------150--------------------------170
चीनी----------------29---------------------------30
मूंग धुली------------130-------------------------130
मूंग छिलका----------120------------------------120
मूंग साबुत-----------120------------------------110             
राजमा---------------75---------------------------80
विज्ञापन

पंचकूला और मार्ट में ये हैं दालों के रेट

पंचकूला में रेट्स
अरहर दाल 160 रुपये
मूंग दाल 120 रुपये
चना दाल 80 रुपये
मसूर दाल 110 रुपये
उड़द 130 रुपये

विशाल मार्ट में रेट्स
अरहर दाल 197 रुपये
मूंग दाल 120 रुपये
चना दाल 80 रुपये
मसूर दाल 110 रुपये
उड़द 125 रुपये

ईजी डे में रेट्स
अरहर दाल 158 रुपये
मूंग दाल 109 रुपये
चना दाल 99 रुपये
मसूर दाल 115 रुपये
उड़द 155 रुपये

लाइफ स्टोर में रेट्स
अरहर दाल 195 रुपये
मूंग दाल 139 रुपये
चना दाल 89 रुपये
मसूर दाल 129 रुपये
उड़द दाल 169 रुपये
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें