फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: जीएमसीएच-32 में पल्सैशियो आज से, रंगारंग कार्यक्रमों का होगा आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। जीएमसीएच-32 के नर्सिंग कॉलेज की तरफ से दो दिवसीय वार्षिक समारोह पल्सैशियो का आयोजन 30 और 31 मई काे होगा। सराय बिल्डिंग में आयोजित इस कार्यक्रम में खेल, प्रतियोगिता के साथ ही म्यूजिकल नाइट भी होगी। नर्सिंग कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. ज्योति कठवाल ने बताया कि पहले दिन 30 मई को गायन, लोकनृत्य, कविता, फैशन शो, लिरिक्स हंट प्रतियोगिता के साथ ही स्टार नाइट होगा, जिसमें द लैंडर्स बैंड प्रस्तुति देगी। इसके अलावा पुशअप चैलेंज, प्लैंक चैलेंज, स्पून-लैमन रेस और रंगोली मेकिंग भी होगी। वहीं दूसरे दिन के कार्यक्रम में डांस फ्लोर परफारमेंस, लेट्स गेट सिनेमेटिक, मिस्टर एंड मिसेज पल्सेश, शर्ट पेंटिंग, म्यूजिकल चेयर, फोटोग्राफी जैसे कार्यक्रम किए जाएंगे। कार्यक्रम में कॉलेज के नर्सिंग के छात्र-छात्राएं प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें