फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र के पुलगांव में हुए अग्निकांड में शहीद 8 जवान हरियाणा के

Sat, 04 Jun 2016 12:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
विज्ञापन
पुलगांव आयुध डिपो में लगी आग में हरियाणा के जवान शहीद - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
महाराष्ट्र के पुलगांव स्थित केंद्रीय आयुध भंडार में लगी आग में प्रदेश के आठ जवान शहीद हो गए और एक गंभीर है। इनमें रेवाड़ी, भिवानी, महेंद्रगढ़ जिलों के दो-दो और पानीपत-पलवल का एक-एक जवान शामिल है। जवानों के शहीद होने की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक व्याप्त हो गया।
विज्ञापन


पुलगांव केंद्रीय आयुध भंडार में आग लगने से भिवानी के बाढ़डा क्षेत्र के गांव दगड़ौली के फायरमैन अरविंद कुमार पुत्र उमेद सिंह, गांव मैहड़ा के फायरमैन कुलदीप पुत्र संत लाल शहीद हो गए। साथ ही डिफेंस सिक्योरिटे कोर (डीएससी) में तैनात रेवाड़ी के नयागांव के सतीश पुत्र उमराव सिंह और कोसली क्षेत्र के गुड़ियानी गांव के रण सिंह पुत्र बीर सिंह शहीद हुए हैं।

वहीं नारनौल जिले के नांगल चौधरी क्षेत्र के मारोली गांव के लास नायक रामचंद्र, बुढ़वाल गांव के फायरमैन नवजोत सिंह शहीद हो गए। पानीपत के गांव सिवाह गढ़ी का अमित पुनिया पुत्र सतवीर सिंह और पलवल के फायरमैन कृष्ण कुमार भी शहीद हुए। भिवानी के गुजरानी का प्रदीप झुलस गया है।
विज्ञापन


सभी जवानों के परिवार वाले शव लेने के लिए रवाना हो गए हैं। अभी तक सिर्फ कोसली क्षेत्र के जवान रण सिंह का ही शव पहुंचा है। वीरवार को राजकीय सम्मान के साथ गांव में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। बाकी जवानों के शव शुक्रवार तक पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें