छुट्टी होने के बावजूद भी पुडा मुलाजिम का संघर्ष शनिवार को जारी रहा। इस दौरान पांच मुलाजिम भूख हड़ताल पर बैठे। यह सारे मुलाजिम पुडा के मेन ऑफिस में तैनात थे।
दूसरी तरह राज्य के विभिन्न जिलों में स्थित पुडा की अन्य इकाईयों में भूख हड़ताल जारी रही। इसी बीच धरनास्थल पर पुडा मुलाजिम तालमेल संघर्ष कमेटी की मीटिंग भी हुई।
इसमें मुलाजिमों को मैनेजमेंट द्वारा की जा रही कार्रवाई के बारे बताया गया। साथ ही साफ किया गया जब तक मांगें पूरी नहीं की जाती हैं। तब तक मुलाजिम संघर्ष को खत्म नहीं करेंगे।
इसके अलावा अगले हफ्ते भूख हड़ताल पर बैठने वाले मुलाजिमों के नाम तय किए। इस दौरान कई मुलाजिम जत्थेबंदियों ने भी तालमेल कमेटी को संघर्ष में सहयोग देने का वायदा किया।
इसमें एसएसए-रमसा नॉन टीचिंग मुलाजिम जत्थेबंदी प्रमुख है। जत्थेबंदी के नेताओं ने पुडा मैनेजमेंट को संघर्ष में पूर्ण सहयोग देने का वायदा किया है।
पुडा तालमेल संघर्ष कमेटी केे को कन्वीनर बलजिंदर सिंह बिल्ला ने कहा कि पुडा मुलाजिम मजबूरी में संघर्ष की राह पर आए हैं। जनवरी में मुलाजिम राज्यस्तरीय रोष रैली करेंगे।