पुडा मुलाजिमों का संघर्ष बुधवार को छुट्टी वाले दिन भी जारी रहा है। राज्य के विभिन्न जिलों में स्थित पुडा की सभी इकाईयों में मुलाजिम भूख हड़ताल पर रहे।
इसके अलावा संघर्ष को तेज करने के लिए कमेटी की आपात मीटिंग हुई। जिसमें संघर्ष को आगे बढ़ाने के लिए रणनीति बनाई गई।
पुडा भवन के बाहर धरनास्थल पर पांच मुलाजिम भूख हड़ताल पर रहे। इनमें रमेश शर्मा ड्रॉफ्टसमैन, धर्मपाल, गुरदेव सिंह, सतविंदर सिंह व रामकृपाल शर्मा शामिल थे। वहीं, काफी मुलजिम धरनास्थल पर उनके समर्थन में जुटे।
पुडा तालमेल संघर्ष कमेटी के को-कन्वीनर बलजिंदर सिंह बिल्ला ने बताया कि जब तक मैनेजमेंट मांगें पूरी नहीं करती हैं। मुलाजिम संघर्ष की राह पर रहेंगे। अगर जरूरत पड़ी तो मुलाजिम संघर्ष तेज भी कर सकते हैं।
ऐसे में पुडा का सारा काम भी ठप हो सकता है। साथ ही पुडा अधिकारियों का घेराव तक किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपनी मांगों के बारे मैनेजमेंट को बता दिया है।