कई सालों से शहर के सरकारी स्कूलों में पढ़ा रहे कांट्रेक्ट कंप्यूटर टीचर्स अपनी मांगों को लेकर बुधवार को भी एकजुट हुए। सेक्टर-20 स्थित मस्जिद ग्राउंड में 100 से अधिक कंप्यूटर टीचर्स ने एक दिन की भूख हड़ताल की।
हाथ और मुंह पर काली पट्टी बांधकर शिक्षकों ने शिक्षा विभाग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जताया। कंप्यूटर टीचर्स के समर्थन में यूटी कैडर इम्पलाइज यूनियन नेता स्वर्ण सिंह कंबोज के अलावा सबोरडिनेट सर्विस फेडरेशन प्रधान रनजीत हंस ने भी भूख हड़ताल पर बैठे शिक्षकों की मांगों को सही बताया।
कंप्यूटर टीचर्स ने कहा कि अगर दो दिन के अंदर शिक्षा विभाग ने सेलरी बढ़ाने और रेगुलर करने को लेकर कोई कदम नहीं उठाया तो संबंधित अधिकारियों के दफ्तरों का घेराव करेगे।
वीरवार को सभी शिक्षक सेक्टर-16 चौक से मटका चौक तक सुबह 9 बजे विरोध प्रदर्शन करेंगे।