फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनेजमेंट खिलाफ सड़क पर उतरेंगे पुडा मुलाजिम

Tue, 31 Dec 2013 03:28 PM IST
अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
पुडा मुलाजिमों का संघर्ष पूरी तेज हो गया। सोमवार को पुडा मुलाजिम तालमेल कमेटी की आपात मीटिंग हुई। मीटिंग में फैसला लिया गया कि अगर मुलाजिमों की मांगें जल्दी नहीं मानी गई तो मुलाजिम दो जनवरी को सड़कों पर उतर जाएंगे।
विज्ञापन


साथ ही शहर की विभिन्न सड़कों पर जाम लगाएंगे। वहीं, इसके बाद तीन दिन कलमबंद हड़ताल होगी। साथ ही नौ जनवरी को मोहाली में राज्यस्तरीय रोष रैली की जाएगी।

इसमें पुडा की सभी इकाइयों के मुलाजिम, मुलाजिम जत्थेबंदियों व समाज सेवी संस्थाओं के मेंबर भी शामिल होंगे।

सोमवार को पुडा मुलाजिमों की भूख हड़ताल 27वें दिन में प्रवेश कर गई। इस दौरान पांच मुलाजिम भूख हड़ताल पर बैठे। इसी बीच दोपहर में मुलाजिमों ने गेट रैली कर सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया।

इसके बाद कमेटी की आपात मीटिंग हुई। कमेटी के को-कन्वीनर बलजिंदर सिंह बिल्ला ने बताया कि काफी समय से मुलाजिम अपनी मांगों को लेकर पुडा मैनेजमेंट से मीटिंग कर रहे हैं।
विज्ञापन


लेकिन, मैनेजमेंट द्वारा हर बार मुलाजिमों को आश्वासन दिया जाता है। जिसके चलते उन्हें सख्त फैसला लेना पड़ा है। उन्होंने बताया कि दो को मुलाजिम सड़कों पर जाम लगाएंगे।

तीन, छह व आठ जनवरी को पुडा की सभी इकाइयों में कलमबंद हड़ताल होगी। जबकि नौ जनवरी को मुलाजिमों द्वारा राज्यस्तरीय रैली की जाएगी। मीटिंग में महिंदर सिंह मलोआ, जरनैल सिंह, सुखदेव सिंह सैनी समेत कई मेंबर हाजिर थे।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें