फेस्टिवल सीजन के साथ ही छुट्टियों का भी सीजन शुरू हो रहा है। इसलिए अगर आपका बैंक से जुड़ा कोई काम है तो उसे इस शुक्रवार तक समय रहते करवा लें। वहीं अगर फेस्टिव सीजन पर बड़ी शॉपिंग करनी है तो कैश की व्यवस्था पहले ही कर लें।
क्योंकि उसके बाद अगले पांच में से 4 दिन बैंक बंद रहेंगे। इस दौरान एटीएम पर भी कैश की दिक्कत हो सकती है। हालांकि इसके लिए बैंक पहले से तैयारी कर रहे हैं। इन चार दिनों के अलावा इसी महीने चार दिन और बैंक बंद रहेंगे।