फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पीयू वीसी प्रो. रेनू का कार्यकाल खत्म, आज से डीयूआई संभालेंगी जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पीयू की वाइस चांसलर प्रो. रेनू विग का चार महीने का सेवा विस्तार 28 जुलाई को समाप्त हो गया। इसके बाद विश्वविद्यालय के नए नियमित वाइस चांसलर की नियुक्ति होने तक यह जिम्मेदारी डीन यूनिवर्सिटी इंस्ट्रक्शंस (डीयूआई) डॉ. मीनाक्षी गोयल संभालेंगी।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के उच्च अधिकारियों के अनुसार पंजाब यूनिवर्सिटी के चांसलर और भारत के उपराष्ट्रपति ने डॉ. मीनाक्षी गोयल को अंतरिम रूप से वाइस चांसलर की जिम्मेदारियां निभाने के निर्देश दिए हैं। वे तब तक यह पद संभालेंगी, जब तक नए स्थायी वाइस चांसलर की नियुक्ति नहीं हो जाती। प्रो. रेनू विग को 28 मार्च को चार महीने का सेवा विस्तार दिया गया था। इसी दौरान नए वाइस चांसलर के चयन के लिए सर्च-कम-सेलेक्शन कमेटी भी बनाई गई थी। इसको लेकर इंटरव्यू भी हो चुके हैं। हालांकि अभी तक इस प्रक्रिया पर अंतिम फैसला नहीं हो पाया है। प्रो. रेनू विग पहले कार्यवाहक वाइस चांसलर बनी थीं और बाद में उन्हें पंजाब यूनिवर्सिटी की 14वीं और पहली महिला नियमित वाइस चांसलर नियुक्त किया गया था। अब उनके कार्यकाल के समाप्त होने के बाद विश्वविद्यालय की कमान फिलहाल डॉ. मीनाक्षी गोयल के हाथों में रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें