पंजाब यूनिवर्सिटी वीसी राजकुमार
- फोटो : अमर उजाला
पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के वीसी प्रो. राजकुमार ने कोरोना बचाव के लिए पीएम केयर्स फंड में एक माह का वेतन दिया है। साथ ही उन्होंने अन्य शिक्षकों व कर्मचारियों को भी मदद के लिए आगे आने को कहा है। यूजीसी ने दो दिन पहले सभी शिक्षण संस्थानों को लेटर जारी कर कहा कि सभी शिक्षण संस्थानों को कोरोना बचाव के लिए फंड देना चाहिए।
पीएम ने भी इसके लिए फंड देने का सभी से आग्रह किया था। इसी कड़ी में वीसी प्रो. राजकुमार ने अपने शिक्षण संस्थान से मदद की शुरूआत की और एक माह का वेतन पीएम केयर्स में देने की घोषणा की। उनके बाद अब अन्य शिक्षक भी मदद के लिए आगे आ रहे हैं। सोमवार तक तमाम शिक्षक मदद के लिए फंड देंगे। सूत्रों का कहना है कि वीसी का एक माह का वेतन लगभग दो लाख रुपये है।