चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी के यूनिवर्सिटी बिजनेस स्कूल (यूबीएस) ने फैकल्टी ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट एंड कॉमर्स में पीएचडी प्रवेश 2025 के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिन अभ्यर्थियों ने पीयू पीएचडी एंट्रेंस टेस्ट-2025 क्वालिफाई किया है उन्हें यूबीएस वेबसाइट से आवेदन फॉर्म डाउनलोड करने और गूगल फॉर्म भी भरने के निर्देश दिए गए हैं। अभ्यर्थियों को भरा हुआ आवेदन पत्र और आवश्यक संलग्न की हार्ड कॉपी यूबीएस कार्यालय में 1 दिसंबर 2025 शाम 4 बजे तक जमा करानी होगी। निर्धारित तिथि के बाद कोई भी फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा।
गाइडलाइंस पीयू आरडीसी वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। एसएसटी बीसी पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए सीटों का आरक्षण पीयू की पत्र संख्या के अनुसार किया जाएगा। अभ्यर्थी विस्तृत नोटिस और आवेदन फॉर्म यूबीएस वेबसाइट के नोटिस बोर्ड सेक्शन से देख सकते हैं। यह सूचना छात्रों को आवेदन प्रक्रिया समय पर पूरा करने और जरूरी दस्तावेज तैयार रखने में मदद करने के उद्देश्य से जारी की गई है।