फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलो इंडिया में तीरंदाजी और फुटबॉल की मेजबानी करेगी पीयू

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पीयू में बेहतर खेल सुविधाओं को देखते हुए खेलो इंडिया ने यूथ गेम्स में तीरंदाजी और फुटबॉल की मेजबानी विश्वविद्यालय को दी है। ये मुकाबले अगले साल फरवरी में होने हैं।
विज्ञापन

तीरंदाजी की मेजबानी पूरी तरह पीयू को मिली है। वहीं फुटबॉल के कुछ मुकाबले पंचकूला के साथ पीयू में भी खेले जाने हैं।
शहर में तीरंदाजी का केंद्र सुखना लेक स्थित स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में है। जहां पर जूनियर से सीनियर वर्ग तक के तीरंदाज पिछले कई सालों से अभ्यास करते आ रहे हैं। पीयू ने भी अपना एक तीरंदाजी केंद्र बनाया है, जहां पर खिलाड़ी रोज अभ्यास करते हैं। पीयू की ग्राउंड पर लंबी दूरी तक तीरंदाजों के लिए लक्ष्य पर निशाना लगाने की सुविधा है।
हाल ही में हुई है संतोष ट्रॉफी
चंडीगढ़ में फुटबॉल का बेहतर खेल ढांचा मौजूद है। पिछले महीने ही उत्तर भारत की संतोष ट्रॉफी की मेजबानी चंडीगढ़ को मिली थी। इसके मुकाबले सेक्टर-7 खेल परिसर में सफलतापूर्वक कराए जा चुके हैं। पंजाब यूनिवर्सिटी में भी फुटबॉल के बेहतर मैदान हैं।
विज्ञापन

कोट-
हमें खुशी है कि खेलो इंडिया ने पीयू को तीरंदाजी और फुटबॉल के मुकाबलों को कराने की मंजूरी दी है। हम इन दोनों टूर्नामेंट के मुकाबलों को बेहतर ढंग से करवाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। -राकेश मलिक, उप निदेशक, पीयू खेल विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें