चंडीगढ़। पीयू महिला फुटबॉल टीम ने इंटर यूनिवर्सिटी नॉर्थ जोन फुटबॉल टूर्नामेंट में थर्ड रनरअप ट्रॉफी जीतकर ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी फुटबॉल चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई कर लिया है। यह चैंपियनशिप उड़ीसा के भुवनेश्वर में आयोजित की गई। बेहतर प्रदर्शन करते हुए पंजाब यूनिवर्सिटी की टीम ने टॉप-8 टीम में अपनी जगह बना ली है और खेलो इंडिया यूथ गेम्स महिला फुटबॉल नेशनल चैंपियनशिप के लिए क्वालिफाई कर लिया है। विजेता टीम के सभी खिलाड़ियों को पंजाब यूनिवर्सिटी परिसर में टीम के कोच संदीप सिंह, अजय पाल सिंह, टीम मैनेजर भारत भूषण सिंह को डॉयरेक्टर स्पोर्ट्स पंजाब यूनिवर्सिटी के परमिंदर सिंह अहलुवालिया ने बधाई दी। वहीं, टीम को खेलो इंडिया यूथ गेम्स में जीतकर आने के लिए शुभकामनाएं दीं।