फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पीयू ने जमा की एसएसआर, मई में दौरा कर सकती है नैक की टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी की ओर से राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) के लिए सेल्फ स्टडी रिपोर्ट (एसएसआर) जमा कर दी गई है। इसको लेकर पिछले कई महीनों से लगातार बैठकें हो रही थीं। अब नैक टीम मई तक पीयू का दौरा कर सकती है। पीयू ने पिछली बार नैक की ओर से निकाली गई अधिकांश खामियों पर काम किया है। छोटे विभागों के विलय का काम हालांकि सिरे नहीं चढ़ पाया है। शिक्षकों के कुछ पदों की भर्ती के लिए विज्ञापन निकाला हुआ है, जिस पर आवेदन भी आ गए हैं, बस साक्षात्कार होने बाकि हैं। नैक दौरे के बाद एक छात्रावास का निर्माण भी करवाया गया है।
विज्ञापन

पंजाब यूनिवर्सिटी ने गुणवत्ता मूल्यांकन के लिए संस्थागत सूचना (आईआईक्यूए) पहले ही जमा कर दी थी। आईआईक्यूए पता लगाता है कि क्या कोई संस्थान मान्यता प्राप्त करने के लिए तैयार है। पंजाब यूनिवर्सिटी का नैक ग्रेड 24 जून, 2022 को समाप्त हो गया था, लेकिन उस दौरान पीयू इसके लिए तैयार नहीं था। उच्च शैक्षणिक संस्थानों के लिए नैक की मान्यता उनके प्रदर्शन का संकेतक है और केंद्रीय एजेंसियों से फंड के लिए आवेदन करने के लिए अनिवार्य है। वर्ष 2015 में नैक दौरे के दौरान पीयू को चार में से 3.35 स्कोर के साथ ए-ग्रेड मिला था। पीयू की आवेदन प्रक्रिया में देरी एसएसआर डाटा एकत्रित करने के कारण हुई है। इसको लेकर एक पैनल भी गठित किया गया था। पीयू अधिकारियों ने बताया कि नैक की तैयारी में कोरोना महामारी के कारण भी देरी हुई। हालांकि पिछले कुछ महीनों में बहुत तेजी के साथ इस पर काम हुआ है और लगातार इसको लेकर बैठकें भी होती रही हैं। संस्थान की ओर से पिछले दौरे में बताई गई लगभग हर खामियों पर काम किया गया है।

भाषा विभागों में शिक्षकों के खाली पद से होगा ग्रेड प्रभावित
एसएसआर रिपोर्ट में शैक्षणिक संस्थान को छात्रों की संख्या, इंफ्रास्ट्रक्चर, सुविधाओं के साथ नियमित और अनुबंध शिक्षकों जैसी सभी जानकारियां देनी होती हैं। इसके लिए पिछले पांच वर्षों में कितने नए कोर्स शुरू किए, बाहरी देशों के एनरोलमेंट इत्यादि मुद्दे भी शामिल रहते हैं। पीयू में भाषा विभागों में लगभग सभी पद खाली पड़े हैं, इससे पीयू नैक ग्रेड प्रभावित हो सकती है। क्योंकि इसमें छात्र-शिक्षक अनुपात महत्वपूर्ण आयाम है। इसको नैक में पिछले दौरे के दौरान भी चिन्हित किया था।
विज्ञापन


एसएसआर रिपोर्ट करवाई जमा : पीयू की ओर से शुक्रवार को सेल्फ स्टडी रिपोर्ट जमा करवा दी गई है। अब नैक की टीम ने दौरा करना है। - डॉ. वाईपी वर्मा, रजिस्ट्रार
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें