फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: यौन हिंसा के खिलाफ पीयू विद्यार्थियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। देश में महिलाओं के खिलाफ बढ़ती यौन हिंसा और दुष्कर्म की घटनाओं के विरोध में पंजाब यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों ने स्टूडेंट सेंटर पर प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने यौन हिंसा के पीड़ितों को न्याय दिलाने और महिलाओं के लिए सुरक्षित माहौल सुनिश्चित करने की मांग उठाई। विद्यार्थियों ने कहा कि देश के अलग-अलग हिस्सों में महिलाओं के खिलाफ यौन हिंसा की घटनाएं सामने आ रही हैं। उन्होंने इन मामलों में पीड़ितों को न्याय दिलाने के साथ दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। विद्यार्थियों की प्रमुख मांगों में पीयू में जेंडर सेंसिटाइजेशन सेल अगेंस्ट सेक्सुअल हैरेसमेंट को लागू करना भी शामिल रहा। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय परिसर में यौन उत्पीड़न की शिकायतों के लिए प्रभावी व्यवस्था जरूरी है। प्रदर्शनकारियों ने देश में दुष्कर्म की संस्कृति खत्म करने और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ाने की मांग भी उठाई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें