फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू में छात्र संघ चुनावः अध्यक्ष पद के लिए 28 और सचिव के लिए 32 स्टूडेंट्स ने कराया नामांकन

Sat, 31 Aug 2019 12:57 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
छात्र संघ चुनाव के लिए नामांकन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव का उफान चरम पर है। शुक्रवार को कई छात्र संगठनों ने शक्ति प्रदर्शन किया और उसके बाद अपने अपने विभागों में नामांकन कराए। अध्यक्ष पद के लिए 28, उपाध्यक्ष के लिए 26, सचिव के लिए 32 व उप सचिव के लिए 28 विद्यार्थियों ने नामांकन कराए। ऑब्जेक्शन भी कुछ स्टूडेंट्स की ओर से दर्ज कराए गए। एनएसयूआई अध्यक्ष पद के उम्मीदवार निखिल की उम्र अधिक होने को लेकर आपत्ति दर्ज कराई गई थी, लेकिन उसे ग्रेवांस सेल ने जांच के बाद पास कर दिया। इसके बाद प्रोविजनल लिस्ट लगा दी गई।
विज्ञापन


अब 31 अगस्त को नाम वापसी होगी और फाइनल उम्मीदवारों की सूची लगा दी जाएगी। इस बार स्टूडेंट्स की संख्या नॉमिनेशन कराने में अधिक रही है। बताया जाता है कि छात्र संगठनों की संख्या 14 है। यदि सभी ने अपने अपने प्रत्याशी अध्यक्ष पद के लिए उतारे हैं उसके बाद भी संख्या 14 अधिक है। निर्दलीय उम्मीदवार हर साल एक या दो स्टूडेंट रहते हैं। जानकारों का कहना है कि डमी उम्मीदवार संगठनों की ओर से उतारे गए हैं। 31 अगस्त को इनकी नाम वापसी हो जाएगी।

एबीवीपी के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार पारस रतन ने लॉ डिपार्टमेंट, एसएफएस प्रत्याशी प्रिया ने कैमिस्ट्री डिपार्टमेंट और एनएसयूआई के छात्र निखिल ने यूआईईटी में नामांकन कराया। वहीं सोई उम्मीदवार चेतन ने उर्दू विभाग में नामांकन कराया। इस बार यूआईईटी, यूआईएलएस, लॉ व यूआईएमएस डिपार्टमेंट से विद्यार्थियों ने सर्वाधिक नामांकन कराए हैं। नामांकन के दौरान विद्यार्थियों ने अपने संगठनों का प्रचार भी किया और नारेबाजी भी की।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

ये हैं अध्यक्ष पद उम्मीदवार

तानिया भट्टी सेंटर फॉर पब्लिक हेल्थ
महावीर शर्मा यूआईएएमएस
अंकित बिंद्रा यूआईएएमएस
सचिन यूआईएएमएस
सचिन बायो फिजिक्स
निर्मल सिंह इकोनॉमिक्स
चेतन उर्दू
मनमेहर कौर बायोटेकभनोलॉजी
दिव्यांश शर्मा एसएसबी
राहुल कुमार एंथ्रोपोलॉजी
धीरज ठाकुर जियोग्राफी
गगनदीप सिंह यूआईपीएस
सुखदेव सिंह पंजाबी स्टडीज
सुखमन सिंह सोशल वर्क
अजय नैन लॉ
जसप्रीत कौर लॉ
पारस रतन लॉ
प्रिया गर्ग कैमिस्ट्री
मोहित कुमार डेंटल साइंस
गौरव दुहान यूआईएलएस
कुमार गौतम यूआईएलएस
प्रवेश विश्नोई यूआईएलएस
कमलप्रीत सिंह यूआईईटी
निखिल नर्मेता यूआईईटी
मंजीत सिंह यूआईईटी
रोहित शर्मा यूआईईटी
अखिल गौरा यूआईईटी
शिवम शर्मा यूआईईटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें