फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू स्टाफ को मिलेगी एक साल की चाइल्ड केयर लीव

Fri, 10 Jul 2015 10:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी अब अपने सभी टीचिंग और नॉन-टीचिंग कर्मचारियों को चाइल्ड केयर लीव देगी। पीयू ने वीरवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है।
विज्ञापन


अब इन कर्मचारियों को बच्चों के पालन-पोषण के लिए एक साल की चाइल्ड केयर लीव की सुविधा मिलेगी। हालांकि, ये कर्मचारी केंद्र की तर्ज पर दो साल की चाइल्ड केयर लीव की मांग कर रहे थे।

आठ मार्च को हुई पीयू सिंडीकेट की बैठक में इस मुद्दे को लाया गया था। इसके बाद अब छुट्टी की जो सुविधा मिली है, उसके तहत बच्चे की उम्र जब तक 18 साल होगी, तब तक चाइल्ड केयर लीव (कुल एक साल) की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन


यह सुविधा पहले दो बच्चों की परवरिश के लिए दी जाएगी। जिनके बच्चे विदेश में रहते हैं, उन्हें भी यह सुविधा मिलेगी और बीमारी से ग्रस्त होने पर पूरे सेवाकाल के दौरान एक साल का अवकाश लिया जा सकेगा।

हालांकि, एक साल में तीन बार से ज्यादा और एक बार में 15 दिन से कम की छुट्टी नहीं मिलेगी। अधिसूचना में साफ किया गया है कि कर्मचारी इस लीव को हक की तरह क्लेम नहीं कर सकता।
विज्ञापन


पीयू प्रशासन के पास इसे मंजूर और नामंजूर करने का पूरा अधिकार होगा। अगर किसी महिला टीचर को 45 दिन से अधिक की लीव दी जाती है तो उसके स्थान पर गेस्ट फैकल्टी नियुक्त करनी होगी।

इस मद में दी गई छुट्टी को लीव रिकार्ड से नहीं काटा जाएगा। हालांकि सर्विस बुक में इसे जरूर दर्ज किया जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें