फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू फायरिंग केस: एक्टिवा चला रहा था जसप्रीत, शूटर अब भी फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) में सोपू नेता जश्न जावंधा पर हुई फायरिंग के मामले में मुख्य शूटर अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर है। जांच में सामने आया है कि गोली चलाने वाला आरोपी अमृतसर का रहने वाला है, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
विज्ञापन


शुक्रवार को पंजाब एजीटीएफ और चंडीगढ़ पुलिस ने ज्वाइंट ऑपरेशन में आरोपी जसप्रीत कोअमलोह थाना क्षेत्र के गांव नूरपुर के पास से गिरफ्तार किया था। मुठभेड़ के दौरान जसप्रीत के पैर में गोली लगी थी। इसके बाद उसे पहले अमलोह सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां से सेक्टर-32 स्थित सरकारी अस्पताल रेफर कर दिया गया।
फिलहाल उसका सेक्टर 32 अस्पताल में इलाज जारी है। जांच में यह भी सामने आया है कि जसप्रीत सोशल मीडिया के जरिए शगनप्रीत के संपर्क में आया था। वह नशे का आदी है और लालच में आकर इस साजिश का हिस्सा बना। पुलिस के अनुसार, जसप्रीत बारहवीं पास है और उसने आईलेट्स भी कर रखी है। पुलिस जसप्रीत से अब अन्य शूटरों के बारे में पूछताछ करेगी।
विज्ञापन



पीयू के गेट नंबर 2 पर इकट्ठे होकर बनाई थी फायरिंग की योजना
पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि वारदात के दौरान जसप्रीत एक्टिवा चला रहा था, जबकि उसके साथियों ने फायरिंग की। यह हमला डोनी बल के करीबी शगनप्रीत के कहने पर किया गया था। जसप्रीत को पहले रेकीकी जिम्मेदारी दी गई थी। वारदात से पहले सभी पीयू के गेट नंबर 2 पर इकट्ठे हुए थे। जसप्रीत अन्य तीनों आरोपियों को पहले नहीं जानता था। गेट नंबर 2 पर मुलाकात करने के बाद पूरी वारदात की योजना बनाई थी।
वारदात के बाद सभी आरोपी खरड़ में जाकर छिप गए थ।

तितली को मिलने जा रहा था जसप्रीत
जसप्रीत की निशानदेही पर पुलिस ने तितली नामक आरोपी को भी अमलोह-पातड़ा रोड से गिरफ्तार किया है। वह आरोपियों को ठहराने और भागने में मदद कर रहा था। मोहाली में राणा बलाचौरिया हत्याकांड में भी अमृतसर के शूटरों का इस्तेमाल किया गया था। राणा की हत्या की जिम्मेदारी भी शगनप्रीत और डोनी बल ने ली थी। शगनप्रीत सिद्धू मूसेवाला का पूर्व मैनेजर रह चुका है। शगनप्रीत का विक्की मिड्डूखेड़ा हत्याकांड में भी नाम सामने आया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें