फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू जरा इधर भी मेहरबानी दिखाए, एक विषय पर कंपार्टमेंट आने वालों की कराएं परीक्षा, प्लेसमेंट में नहीं बैठ पा रहे हैं विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। एक विषय में कंपार्टमेंट आने वाले विद्यार्थी प्लेसमेंट में हिस्सा नहीं ले पा रहे हैं। यूआईईटी विभाग के छात्रों की यह समस्या भी निकलकर सामने आई है। इस प्रमुख मुद्दे को सामाजिक कार्यकर्ता शिशु पॉल ने उठाया है। उन्होंने कहा है कि जल्द से जल्द पीयू को एक पेपर की परीक्षा करानी चाहिए ताकि छात्रों का भविष्य बच सके।
विज्ञापन

सामाजिक कार्यकर्ता शिशु पॉल ने पीयू वीसी प्रो. राजकुमार समेत कई अधिकारियों को पत्र भेजा है। उन्होंने कहा है कि यूआईईटी में कई सेमेस्टर पहले ही विद्यार्थियों का चयन कंपनियों के लिए होता है लेकिन कई विद्यार्थियों की कंपार्टमेंट एक विषय में आने के कारण वह प्लेसमेंट में हिस्सा नहीं ले पा रहे हैं। ऐसे में छात्रों का भविष्य बचाने के लिए उनकी परीक्षाएं जल्द से जल्द कराएं या फिर अन्य रास्ते निकाले जाएं। विभागों के विद्यार्थियों की तमाम समस्याएं हैं, लेकिन वह अपनी बात रखें कहां। क्योंकि उनके पास विभागीय कोई मेल आईडी भी नहीं है। इसलिए छात्र अपनी बात नहीं कह पा रहे हैं। इसको लेकर अभिभावक भी चिंतित हैं। जल्द से जल्द उनकी समस्या का निराकरण कराएं ताकि छात्रों की चिंता दूर हो सके और उनको समय से नौकरियां मिल सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें