फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू सीनेट चुनाव: 32 राउंड पूरे, 31 बाहर होने के बाद अब मैदान में 16 बचे

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पीयू में सीनेट चुनाव के तहत ग्रेजुएट कॉन्स्टिट्यूएंसी की मतगणना शनिवार को 32 राउंड पूरे होने के बाद रोक दी गई। उपलब्ध परिणाम के अनुसार 31 प्रत्याशी एलिमिनेट हो चुके हैं, जबकि चार प्रत्याशी निर्वाचित घोषित किए जा चुके हैं। अब 16 प्रत्याशी मैदान में बचे हैं, जिनके बीच आगे की स्थिति तय होगी। निर्वाचित होने वाले चार प्रत्याशियों में मुकेश कुमार अरोड़ा को 3424, सिमरनजीत सिंह ढिल्लों को 3374, डॉ. शंकर चौधरी को 3259 और संदीप सिंह को 3044 वोट मिले हैं।
विज्ञापन

रविवार को मतगणना के लिए छुट्टी रहेगी। सोमवार सुबह 9:30 बजे से आखिरी चार राउंड की मतगणना शुरू होगी। जानकारी के अनुसार कुल 35 राउंड होने हैं। शनिवार तक 31 राउंड पूरे हो चुके हैं। सोमवार को बाकी चार राउंड पूरे होने के बाद आखिरी 11 प्रत्याशी सीनेट बॉडी के लिए चुने जाएंगे। कुल 15 लोग चुने जाने हैं। इन 15 सीटों के लिए 51 प्रत्याशी मैदान में थे।

इनमें से चुने जाएंगे 11 सदस्य
जगपाल सिंह उर्फ जसवंत सिंह, अनिल ढुल, जगवंत सिंह, रविंदर सिंह, अमनदीप सिंह, नरेश गौड़, लाजवंत सिंह विर्क, गुरराज सिंह, मेहर सिंह, कपिल शर्मा, अमनेन्द्र मान, सुखदेव सिंह सिरसा, जोध सिंह एडवोकेट, वरिंदर सिंह, सुरजीत सिंह, डॉ. शंकर चौधरी।
विज्ञापन




यह हो चुके हैं बाहर
नवप्रीत कौर, मनस्वी पत्यार, ब्रह्म प्रकाश, नूरिंदर सिंह सिद्धू, विमल कुमार सेतिया, हुसैन लाल, निर्भय सिंह, राजीव कुमार, जयदीप, अमित बत्रा, प्रतिभा खोसला, कंवलजीत सिंह,हरविंदर सिंह, परवीन कौर, गौरव शर्मा, डॉ. रिमलजोत सिंह, अमृतपाल सिंह, उमा कांत मेहता, अमित कुमार, अजय सूद, सतीश कुमार, सुधीर मेहरा, गुरदीप सिंह, राम सिंह, हरजोध सिंह, इकबाल सिंह, बलजीत सिंह, मनोज कुमार, रूप कमल चावला, रमनप्रीत सिंह, रणबीर कुमार।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें