फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना पर पीयू के वैज्ञानिक रिसर्च करेंगे, तैयारी तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। कोरोना का तोड़ निकालने के लिए पीयू के छह से सात वैज्ञानिक प्रोजेक्ट तैयार करने में जुटे हैं। यह प्रस्ताव भारत सरकार को जाएंगे, वहां से इन्हें मंजूरी मिलेगी। 19 मार्च को भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से रिसर्च के लिए प्रोजेक्ट मांगे गए हैं। अधिकारियों ने कहा है कि कोरोना पर रिसर्च की जरूरत है। इसके लिए जो भी वैज्ञानिक काम करने की इच्छा रखते हैं वह प्रस्ताव दे सकते हैं। सूत्रों का कहना है कि इसके बाद पीयू के छह से सात वैज्ञानिक अपने प्रस्ताव बनाने में जुटे हैं। 30 मार्च से पहले यह प्रोजेक्ट मंत्रालय के पास पहुंच जाएंगे। सूत्रों का कहना है कि वर्तमान में टीम प्रोजेक्ट को परखेगी और तुरंत फंड जारी कर देगी ताकि कोरोना को जल्द से जल्द काबू किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें