फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरुष एकल में पीयू के रोहिल ओबरॉय विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पीजीआई में 25 से 27 दिसंबर तक फिट इंडिया कैंपेन के तहत एसएपीटी इंडिया और खेल भारती चंडीगढ़ की तरफ से बैडमिंटन टूर्नामेंट करवाया गया। इसमें पुरुष एकल में पीयू के रोहिल ओबरॉय, महिला एकल में पीजीआई की डॉ. आंचल नेगी और मिश्रित युगल में पीजीआई के ही सत्या और जोसिला विजेता रहे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के विजेताओं को पीजीआई निदेशक प्रो. जगतराम, पंजाब यूनिवर्सिटी के उपनिदेशक डॉ. राकेश मलिक ने सम्मानित किया। कार्यक्रम का उद्घाटन पीजीआई के स्पोर्ट्स इंचार्ज प्रो. बलजिंदर और हाईकोर्ट के अधिवक्ता बलजिंदर सिंह ने किया। इस अवसर पर राइजिंग इंडिया यूथ ऑर्गेनाइजेशन के प्रदेश संयोजक एवं एसएपीटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिरुद्ध उनियाल ने बताया कि फिट इंडिया के संकल्प के साथ युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में डॉ. उज्ज्वल, खेल भारती के संयोजक सुनील दत्त, जयंत और शिवम वर्मा उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें