फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू का नया शैक्षिक सत्र, इस बार भी हो सकता है लेट

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी का नया शैक्षिक सत्र लेट हो सकता है। जून व जुलाई में सेमेस्टर परीक्षाएं होंगी। उसके बाद अगस्त व सितंबर तक सभी विद्यार्थियों के परिणाम आएंगे। पढ़ाई अक्तूबर से शुरू हो सकती है। छात्रों का कहना है कि कोर्स समय पर पूरा होना चाहिए ताकि आगामी परीक्षा के लिए वह तैयारी कर सकें।
विज्ञापन

कोरोना जब से शुरू हुआ है तब से पढ़ाई में लेटलतीफी चल रही है। दो साल से लगातार शैक्षिक सत्र लेट हो रहा है। साथ ही परीक्षाओं का कार्यक्रम भी निर्धारित समय पर नहीं हो पा रहा है। मई में पीयू अपनी परीक्षाएं करवाती है, लेकिन कोरोना के कारण 28 जून से करवाने की तैयारी है। यह परीक्षाएं जुलाई तक चलेंगी। इन परीक्षाओं में दो लाख से अधिक विद्यार्थी हिस्सा लें। अधिकारी से लेकर शिक्षक, कर्मचारी इस परीक्षा को सफल बनाने में जुटेंगे। परीक्षा जैसे ही पूरी होगी तो ऑनलाइन आने वाली उत्तर पुस्तिकाओं की जांच होगी। इस प्रक्रिया में डेढ़ माह तक लग जाता है। इस तरह सितंबर भी इस में बीत जाएगा। हालांकि पीयू इसी के साथ-साथ दाखिले की बात भी कर रही है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि शैक्षिक सत्र इस बार भी लेट शुरू होगा। इससे बाद में दिक्कतें हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें