चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय की डीपीआर रेनुका बी सलवान का ‘पीआरसीआई अमेया’ पुरस्कार के लिए चयन हुआ है। यह पुरस्कार पब्लिक रिलेशन काउंसिल ऑफ इंडिया (पीआरसीआई) की तरफ से दिया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर उनका नाम इसके लिए चयनित हुआ। यह पुरस्कार पीआरसीआई व युवा संचार क्लबों के विकास के लिए दिया जा रहा है। 28 मई को गोवा में होने वाली ग्लोबल कम्युनिकेशन कॉन्क्लेव में यह पुरस्कार दिया जाएगा।
रेनुका बी सलवान पिछले 35 वर्षों से जनसंचार से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने कई जगह अपनी सेवाएं दी हैं। पीयू में वर्तमान में वह डीपीआर के पद पर तैनात हैं। संगठन के युवा संचार क्लबों का विश्वविद्यालयों में जो विकास हो रहा है, उसमें इनका बड़ा योगदान है। इस पुरस्कार की घोषणा के बाद पीयू ने हर्ष जताया है।