फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू ने एमफिल, पीएचडी प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी किया

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय ने एमफिल, पीएचडी प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। यह परीक्षा सात मार्च को आयोजित की गई थी। पीयू ने विद्यार्थियों से कहा है कि वे वेबसाइट http://results.puchd.ac.in पर जाकर परिणाम देख सकते हैं। पीयू ने पीएचडी प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन मांगे थे। दो हजार से अधिक आवेदन पीयू को मिले थे, लेकिन प्रवेश परीक्षा आयोजित नहीं की गई। दिसंबर में यह परीक्षा आयोजित की जानी थी। इससे छात्र परेशान थे कि वे पीएचडी कर पाएंगे या नहीं। इस प्रकरण को अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया। इसके बाद जाकर पीयू ने प्रवेश परीक्षा आयोजित करने का कार्यक्रम जारी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें