फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुविधा : स्वयं पोर्टल से 40 फीसदी डिग्री कोर्स होंगे ऑनलाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
सभी केंद्रों के ध्यानार्थ..
विज्ञापन

स्वयं पोर्टल से 40 फीसदी डिग्री कोर्स होंगे ऑनलाइन
कोरोना के चलते यूजीसी ने लिया निर्णय, पीयू इसके जरिए हजारों छात्रों को पहुंचाएगी लाभ
अब तक 20 फीसदी ही कोर्स ऑनलाइन थे, पीयू की आगामी तैयारी शुरू हो रही
माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। यूजीसी ने स्वयं पोर्टल से 40 फीसदी डिग्री कोर्स ऑनलाइन शुरू करने की अनुमति दे दी है। इसी के साथ पंजाब विश्वविद्यालय ने भी अपनी तैयारी शुरू कर दी। हजारों छात्रों को इसके जरिए लाभ पहुंचाया जाएगा।
स्वयं पोर्टल भारत सरकार नेे तैयार किया है। इसके जरिए तमाम कोर्स करवाए जाते हैं। शिक्षक इस पोर्टल के जरिए विद्यार्थियों को कोर्स करने के लिए आमंत्रित करते हैं। ऑनलाइन डिग्री कोर्स केवल 20 फीसदी ही करवाए जाते थे, लेकिन अब कोरोना के चलते इसे बढ़ाकर 40 प्रतिशत कर दिया गया है। इसके बढ़ने से अब दूरस्थ स्थानों पर बैठे विद्यार्थी भी प्रमुख कोर्स ऑनलाइन कर सकेंगे। स्वयं पोर्टल के जरिए हर साल लाखों विद्यार्थी कोर्स करने के लिए अप्लाई करते हैं। इस बार इनकी संख्या और बढ़ने की उम्मीद है, क्योंकि नौकरीपेशा लोग भी ऑनलाइन डिग्री कोर्स करना चाहते हैं।
विज्ञापन

मालूम हो कि पीयू इटली में अपना एक केंद्र खोलने के लिए पूरी तरह तैयार थी, लेकिन कोरोना ने ब्रेक लगा दिया। अब यहीं पर पीयू ऑनलाइन कोर्स का संचालन करके वहां से लोगों को एमबीए आदि कोर्स ऑनलाइन करा सकेगी। इससे पीयू का खर्च भी कम आएगा और आमदनी भी बढ़ेगी। हालांकि इसके लिए संपूर्ण योजना बनानी होगी।
इनसेट---
पीयू अपने स्तर से भी डिप्लोमा व सर्टिफिकेट कोर्स शुरू करेगी
पंजाब विश्वविद्यालय अपने स्तर से डिप्लोमा व सर्टिफिकेट कोर्स भी शुरू करेगी जो ऑनलाइन होंगे। कुछ कोर्स पहले से संच ालित हैं और कुछ की सूची तैयार हो रही है। विदेशों से बिजनेस से जुड़े कोर्स करने की मांग है। ऐसे में पीयू उसी के मुताबिक कोर्स शुरू करेगी। प्रबंधन से जुड़े तमाम कोर्स ऑनलाइन शुरू किए जा सकते हैं। ऑनलाइन कोर्स के जरिए पीयू विदेशी मुद्रा लेकर आएगी।
विज्ञापन

इनसेट--
पेक व सीसीईटी भी ऑनलाइन कोर्स संचालन की योजना बना रहे
पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज यानी पेक व चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (सीसीईटी) की ओर से भी कोरोना के कारण पढ़ाई ऑनलाइन करवाई जा रही है। कोरोना ने संस्थानों को अवसर भी प्रदान किए हैं। इसी को देखते हुए यह दोनों संस्थान भी कुछ कोर्स ऑनलाइन शुरू करने की तैयारी में हैं। इसके लिए संस्थानों की आय भी होगी और विद्यार्थियों को भी घर बैठकर कोर्स करने की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें