चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय ने शुक्रवार को कई प्रवेश परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया। पीयू सीईटी परास्नातक की परीक्षा 12 व 13 जून, पीयू एलएलबी तृतीय वर्ष का पेपर 20 जून, पीयू सीईटी स्नातक 27 जून, पीयू बीए, बीकॉम व एलएलबी ऑनर्स पांच वर्षीय पाठ्यक्रम की प्रवेश परीक्षा 4 जुलाई को सुबह 10 से साढ़े 11 बजे तक, पुटाहट परीक्षा भी 4 जुलाई को दोपहर 2 से अपराहन 3.30 बजे तक, पीयू मीट 11 जुलाई को सुबह 10 से 11.40 बजे तक, पीयू लीट भी 11 जुलाई दोपहर दो से 3.40 बजे तक, एमबीए एग्जीक्यूटिव फॉर यूसोल की परीक्षा 18 जुलाई को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक परीक्षा होगी। इनके अलावा एमफिल, पीएचडी की प्रवेश परीक्षा 22 अगस्त को होगी। परीक्षाओं की यह घोषणा परीक्षा नियंत्रक विभाग ने की है।