फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीनियर, जूनियर मिस्टर चंडीगढ़ बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप 21 को

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। द चंडीगढ़ एमेच्योर बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन 21 मार्च को वीवा फिटनेस 32वीं सीनियर और 29वीं जूनियर मिस्टर चंडीगढ़ बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप करवा रही है। एसजीजीएस कॉलेज सेक्टर-26 में मुकाबले होंगे।
विज्ञापन

सीनियर मिस्टर चंडीगढ़ में 55 किलो भार से कम, 60 किलो, 65 किलो, 70 किलो, 75 किलो, 80 किलो, 85 किलो, 90 किलो, 100 किलो और 100 किलो भार से अधिक में प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। जूनियर मिस्टर चंडीगढ़ में 55 किलो भार से कम, 60 किलो, 65 किलो, 70 किलो, 75 किलो, 80 किलो और 80 किलो भार से अधिक में प्रतिभागी हिस्सा लेंगे।
मिस्टर चंडीगढ़ के विजेता को 3000 रुपये, उपविजेता को 2000 रुपये और तीसरे स्थान पर आने वाले विजेता को 1000 रुपये मिलेंगे। वहीं जूनियर मिस्टर चंडीगढ़ के विजेता को 2500 रुपये, उपविजेता को दूसरे 2000 रुपये और तीसरे स्थान पर आने वाले विजेता को 1000 रुपये मिलेंगे। दोनों वर्गों के ओवरऑल चैंपियन को 10,000 रुपये मिलेंगे। पुरुष फिजिक मिस्टर चंडीगढ़ ओवरऑल चैंपियन को 7000 रुपये, उपविजेता को 5000 रुपये, तीसरे नंबर पर आने वाले को 2000 रुपये का इनाम मिलेगा। महिला फिटनेस मिस चंडीगढ़ की ओवरऑल विजेता को 10,000 रुपये, विजेता को 5000 रुपये और उपविजेता को 2000 रुपये मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें