पीयू को बेहतर रिसर्च के लिए मिला एक्सीलेंस अवार्ड
- फोटो : अमर उजाला
देश की टॉप यूनिवर्सिटी रैंकिंग के बाद पंजाब यूनिवर्सिटी को बेहतर रिसर्च प्रोजेक्ट के लिए एक्सीलेंस अवार्ड मिला है। बुधवार को दिल्ली में आयोजित इंडिया-यूके समिट में पीयू कुलपति प्रो.अरुण कुमार ग्रोवर ने सीआईआई-क्लेरिवेट ऐनालिटिक्स इंडिया-यूे अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस से नवाजा गया।
यह समिट डिपार्टमेंट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी की ओर से आयोजित की गई थी। सम्मान समारोह में पंजाब यूनिवर्सिटी रजिस्ट्रार कर्नल (रिटायर्ड)जीएस चड्ढा,डायरेक्टर रिसर्च प्रमोशनल सेल प्रो.ओपी कटारे, एसोसिएट डायरेक्टर प्रो.अर्चना भटनागर और डायरेक्टर पब्लिक रिलेशंस विनीत पुनिया भी मौजूद थे।
प्रो.ग्रोवर ने कहा कि इंटरनेशनल स्तर पर रिसर्च में बेहतर प्रदर्शन के लिए पीयू को यह सम्मान दिया गया है। देश भर में यह अवार्ड पाने वाली एकमात्र यूनिवर्सिटी है।