चंडीगढ़। यूएस न्यूज वर्ल्ड रिपोर्ट रैंकिंग में पीयू को बेस्ट ग्लोबल यूनिवर्सिटी सूची में 679वां स्थान मिला है। वहीं बेस्ट यूनिवर्सिटी इन इंडिया में छठा स्थान पाया है। पीयू ने इस रैंकिंग में अपने को शामिल नहीं बताया है। यानी पीयू ने इस रैंकिंग के लिए डाटा नहीं भेजा था।
बेस्ट यूनिवर्सिटी इन इंडिया वर्ग में पहले स्थान पर टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च मुंबई, दूसरे स्थान पर आईआईएस बेंगलुरु, आईआईटी मुंबई तीसरे स्थान पर, आईआईटी मद्रास चौथे, दिल्ली विश्वविद्यालय पांचवें व पंजाब विश्वविद्यालय छठे स्थान पर आया है। यह रैंकिंग शोध पत्र, संस्थान की छवि, छात्रों के आंकड़े आदि के आधार पर तय होती है।