फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू पीएचडी प्रवेश परीक्षा का 5 नवंबर को आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी की ओर से पीयू-पीएचडी प्रवेश परीक्षा 2022 का पांच नवंबर को आयोजन किया जाएगा। प्रवेश परीक्षा आर्ट्स, डिजाइन एंड फाइन आर्ट्स, एजुकेशन, इंजीनियरिंग, फार्मास्युटिकल साइंसेज और साइंस फैकल्टी के लिए आयोजित की जाएगी। पीयू-पीएचडी प्रवेश परीक्षा के लिए वेबसाइट https://phdadmissions.puchd.ac.in पर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 12 अक्तूबर होगी। ऑनलाइन फीस जमा करने की अंतिम तिथि 14 अक्तूबर होगी। उम्मीदवार की ओर से फोटोग्राफ, हस्ताक्षर और अन्य जानकारी अपलोड करने की अंतिम तिथि 17 अक्तूबर है। 28 अक्तूबर तक उम्मीदवारों के रोल नंबर ऑनलाइन उपलब्ध हो जाएंगे। वहीं, जिन उम्मीदवारों ने तय समय पर आवेदन फॉर्म पूरा नहीं किया है, उन्हें 2 नवंबर को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक एक और मौका दिया जाएगा।
उम्मीदवारों को इसके लिए 500 रुपये लेट फीस फाइन देना होगा। पीयू की ओर से पांच नवंबर को प्रवेश परीक्षा का आयोजन करवाया जाएगा। परीक्षा केंद्र सिर्फ चंडीगढ़ में ही बनाए जाएंगे। 23 नवंबर को उत्तर कुंजी जारी हो जाएगी। परीक्षा परिणाम पीयू की वेबसाइट पर ही अपडेट किया जाएगा।
विज्ञापन

एक ही दिन में होगा पेपर-1 और पेपर-2
पीयू पीएचडी का पेपर-1 और पेपर-2 का आयोजन पांच नवंबर को ही दो शिफ्टों में करवाया जाएगा। पेपर-1 (ऑब्जेक्टिव टाइप) का आयोजन सुबह 10 बजे से लेकर सुबह 11 बजे तक और पेपर-2 (सब्जेक्टिव टाइप) का आयोजन सुबह साढ़े 11 बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक किया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह-मशवरा देने के लिए विभिन्न विभागों के फैकल्टी सदस्यों की दोपहर तीन बजे से 4 बजे तक ड्यूटी लगाई गई है। आवेदन करने के लिए जनरल कैटेगरी के लिए फीस 2175 रुपये और एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी कैटेगरी की 1088 रुपये होगी।
पीएचडी में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा के बाद होगा साक्षात्कार
पीयू के पीएचडी कोर्स में दाखिले के लिए पीयू-पीएचडी प्रवेश परीक्षा के बाद अनिवार्य साक्षात्कार होगा। बिना साक्षात्कार के उम्मीदवार को पीएचडी में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साक्षात्कार संबंधित विभाग/सेंटर/इंस्टीट्यूट की ओर से आयोजित करवाया जाएगा। दाखिला उम्मीदवार की साक्षात्कार में परफार्मेंस के आधार पर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें