फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत ने छोड़े तीन कैच, ऑस्ट्रेलिया जीत गई मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ और श्रीलंका के खिलाफ अहम मौकों पर कैच छोड़ने का सबक भारत ने नहीं सीखा। कैच छूटने का सिलसिला टी-20 सीरीज के पहले मुकाबले में पीसीए स्टेडियम में भारत की ओर से जारी रहा। इस मुकाबले में भारत ने 208 का मजबूत स्कोर खड़ा किया था, बावजूद इसके भारत को ऑस्ट्रेलिया के हाथों चार विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इस मैच भारतीय खिलाड़ियों की ओर से तीन कैच छूटना हार का कारण बना।
विज्ञापन

मैच हारते देख मायूस हुए दर्शक
पीसीए स्टेडियम मोहाली में तीन वर्षों बाद इंटरनेशनल मुकाबला खेला गया था। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस मुकाबले को देखने के लिए दर्शकों में काफी उत्साह था। लगभग 27 हजार की क्षमता वाले स्टेडियम पूरी तरह से फुल था। दर्शक अपनी ब्लू टीम को जीतता हुआ देखने के लिए पहुंचे थे। लेकिन भारतीय टीम के खिलाड़ियों की ओर से छूटी कैचों ने मैच को हराते हुए देख दर्शकों के हाथों काफी मायूस हुई। हार के बाद स्टेडियम पूरी तरह से सन्नाटे में आ गया।
भारतीय टीम के हार के कारण
मैच के आठवें ओवर में कैमरून ग्रीन की अक्षर पटेल ने अहम कैच छोड़ दी। उस समय कैमरून अर्धशतक के करीब थे। वहीं अगले ही ओवर में केएल राहुल ने स्टीव स्मिथ का कैच छोड़ दिया। इन दोनों का कैच छोड़ना भारतीय टीम को भारी पड़ा। कैमरून 61 रन पर आउट हुए। इन दोनों के बीच 70 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी हुई थी।
विज्ञापन

- मैच के 17.2 ओवर में हर्शल पटेल ने टीम डेविड की अपनी ही गेंद पर महत्वपूर्ण कैच छोड़ दी। इस कैच छूटने के अगली की गेंद पर टीम डेविड ने छक्का जड़ दिया।
युवराज और हरभजन के नाम से बने स्टैंड का सीएम मान ने किया उद्घाटन
पंजाब के दो पुत्तर सिक्सर किंग के नाम से जाने वाले युवराज सिंह और सांसद एवं टर्बनेटर के नाम से जाने वाले हरभजन सिंह स्टेडियम में मौजूद रहे। पहली बार इस स्टेडियम में इन दोनों खिलाड़ियोें के नाम से दर्शकों के स्टैंड बनाए गए हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इन दोनों के साथ इनके स्टैंड का उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और ऑस्ट्रेलिया के कप्तान एरोन फिंच को मोमेंटो देकर सम्मानित किया।
दर्शकों ने बनाया टी-20 वर्ल्ड कप का माहौल
बीसीसीआई की ओर से कुछ दिन पहले ही ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम की नई जर्सी लांच की गई है। मोहाली मे इस मुकाबले को देखने के लिए दर्शक टीम इंडिया की नई जर्सी पहनकर स्टेडियम में पहुंच गए। इन प्रशंसकों ने टी -20 वर्ल्ड कप का माहौल बना दिया।
युवी ने विराट को दी ‘जादू की झप्पी’
युवराज सिंह से ेमिलने के लिए भारतीय टीम के खिलाड़ियों में काफी क्रेज देखने को मिला। मैच से पहले ऋषभ पंत और आर अश्विन ने युवी के साथ काफी देर तक बातचीत की। युवी ने पंत को कई शॉट के टिप्स भी दिए। इसके बाद विराट कोहली पहुंचे तो युवी ने उनको काफी गर्मजोशी के साथ गले लगाते हुए ‘जादू की झप्पी’ दी। इस दौरान काफी खुश लग रहे थे।
स्पाइनल इंजरी के खिलाड़ियों ने उठाया लुत्फ
इस मुकाबले को देखने के लिए शहर के स्पाइनल इंजरी वाले खिलाड़ी भी मौजूद रहे। आर्चरी, बास्केटबॉल और टेबल टेनिस के इन खिलाड़ियों ने अपने फेवरेट खिलाड़ियों को चौके छक्के लगाते हुए काफी खुश दिखाई दिए। व्हीलचेयर पर बैठे इन खिलाड़ियों ने टीम इंडिया के चौके और छक्कों पर टीम इंडिया का हौसला बढ़ा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें