फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू नए शैक्षिक सत्र में तीन माह तक हॉस्टलों का किराया न मांगे : छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पीयू के हॉस्टल स्टूडेंट्स ने फिर से अपनी पुरानी मांग उठाई है। उन्होंने कहा है कि पीयू नए शैक्षिक सत्र में हॉस्टलों का किराया तीन माह तक न वसूले। वह हॉस्टल किराया पहले दे चुके हैं, लेकिन कोरोना के कारण उन्हें हॉस्टलों में रहने का मौका नहीं मिल पाया। इसी बचे किराये को अगले महीनों के किराये में जोड़ा जाए।
विज्ञापन

पीयू में 20 हॉस्टल हैं। इनमें लगभग सात हजार विद्यार्थी रह रहे हैं। पीयू हर छह माह का किराया एडवांस में लेता है। ऐसे में छात्रों से जनवरी में किराया ले लिया गया। यह किराया जून तक यानी परीक्षाएं चलने तक लागू रहता है। इसी 22 मार्च को कोरोना के कारण लॉकडाउन कर दिया गया और छात्र अपने घर चले गए। लगभग 65 दिन से वह हॉस्टलों में नहीं रहे। अभी जून भी पूरा माह पड़ा है। ऐसे में छात्रों का कहना है कि जो रकम किराये के रूप में पीयू ले चुका है वह शुल्क अगले शैक्षिक सत्र में जोड़े। यह मांग छात्रों ने पहले भी उठाई थी, लेकिन पीयू ने इसे अनसुना कर दिया और कोई निर्णय नहीं लिया। कहा कि इस प्रकरण को सिंडिकेट की बैठक में रखें और छात्रों के हित में निर्णय लिया जाए। यह भी कहा है कि अधिकांश हॉस्टल स्टूडेंट्स के पास आगे शुल्क जमा करने के लिए पैसे भी नहीं हैं। लॉकडाउन में परिवारों के पास कोई काम नहीं रहा। पैसे कहीं से नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें