फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू अगस्त में करवा सकती है गोल्डन चांस परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय गोल्डन चांस वाले विद्यार्थियों की परीक्षाएं अगस्त में करवाने की तैयारी में है। इस सूचना से विद्यार्थियों ने कुछ राहत की सांस ली है। इस समय पीयू सम सेमेस्टर की परीक्षा शुरू होने का इंतजार कर रही है। इसके बाद दूसरा अंतिम निर्णय इन छात्रों के लिए लिया जाएगा।
विज्ञापन

गोल्डन चांस वाले वे विद्यार्थी हैं, जो एक या दो विषय में फेल हैं। इनकी संख्या तीन हजार से अधिक है। इसमें पीयू के अलावा कॉलेजों के भी विद्यार्थी हैं। इन परीक्षाओं के होने के बाद वे पास होकर अगले सत्र में पढ़ाई के लिए आवेदन कर सकेंगे। इस परीक्षा के कारण एक साल बीतने के बाद भी इनके भविष्य को लेकर निर्णय नहीं हो पाया। परेशान छात्रों ने कई बार पीयू के अधिकारियों को इस संबंध में कहा। इसी बीच कोरोना भी रहा।
अब पीयू सम सेमस्टर के लगभग तीन लाख छात्रों की परीक्षा 28 जून से शुरू करवाने जा रही है। इनकी परीक्षा शुरू होने के बाद इन विद्यार्थियों के लिए परीक्षा कार्यक्रम जारी होगा। सूत्रों का कहना है कि जुलाई के आखिरी सप्ताह में या फिर अगस्त में इनकी परीक्षाएं हो सकती हैं। इस पर काम चल रहा है। इन परीक्षाओं को अब पीयू अधिक दिन तक नहीं टाल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें