फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज यूटी प्रशासन के आदेशों के बाद खुल सकता है पीयू पुस्तकालय

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी में बीते सात दिन से विद्यार्थी एसी जोशी लाइब्रेरी के बाहर धरने पर बैठे हैं। होली के अवकाश के बावजूद विद्यार्थियों ने मंगलवार सुबह अपनी मांगों को लेकर वीसी दफ्तर का घेराव किया और लगभग चार घंटे तक प्रदर्शन किया। इसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने विद्यार्थियों के साथ बैठक की। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि अगर बुधवार को चंडीगढ़ प्रशासन पुस्तकालय खोलने का निर्देश जारी करता है तो एसी जोशी पुस्तकालय को खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारी संदीप ने बताया कि वह लोग एक हफ्ते से लगातार धरना देकर एसी जोशी पुस्तकालय और सभी विद्यार्थियों के लिए विभागों को खोलने की मांग कर रहे हैं। पिछले एक साल से ऑनलाइन कक्षाओं में सुविधाओं की कमी होने के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। प्रदर्शन के बाद मंगलवार को पीयू अधिकारियों ने उनके साथ बैठक की। बैठक में डीयूआई प्रो. वीआर सिंह, डीएसडब्ल्यू महिला प्रो. सुखबीर कौर, प्रो. नवल किशोर और पूर्व सुरक्षा अधिकारी प्रो अश्वनी कौल शामिल रहे। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि बुधवार को चंडीगढ़ प्रशासन के दिशानिर्देश के बाद एसी जोशी पुस्तकालय को खोल दिया जाएगा। विद्यार्थियों के लिए विभाग खोलने की बात पर अधिकारियों ने कहा कि अभी कक्षाएं ऑनलाइन ही चलेंगी। कोरोना केस को देखते हुए बाद में इस पर कोई विचार किया जाएगा, चर्चा में विद्यार्थियों को भी शामिल किया जाएगा।
कोट्स
हमने प्रदर्शनकारी विद्यार्थियों से उनकी मांगों को लेकर उनसे चर्चा की है। चंडीगढ़ प्रशासन के दिशानिर्देश के अनुसार ही हम कोई निर्देश देंगे। अगर बुधवार को प्रशासन पुस्तकालय खोलने की अनुमति देता है तो पीयू की तरफ से एसी जोशी पुस्तकालय खोल दिया जाएगा। कक्षाएं अभी ऑनलाइन ही चलेंगी। अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों और पीएचडी के शोधकर्ताओं के लिए विभाग खोल दिए गए हैं, कई विद्यार्थी विभाग आ भी रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रो. सुखबीर कौर, डीएसडब्ल्यू महिला, पीयू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें