फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू बाहरी गाइड वाले शोधार्थियों को राहत देने की तैयारी में

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय बाहरी गाइड वाले शोधार्थियों को छात्रावासों से बाहर नहीं निकालेगा। इससे शोधार्थियों ने राहत की सांस ली है। हालांकि नए शोधार्थियों जिनके गाइड बाहरी हैं, उन्हें दिक्कत हो सकती है। सूत्रों का कहना है कि नए आदेश पीयू जल्द जारी कर सकती है।
विज्ञापन

कुछ दिनों पहले पीयू ने एक आदेश जारी करके उन शोधार्थियों को चिंता में डाल दिया, जिनके गाइड बाहरी हैं। उन्हें कहा गया कि छात्रावासों में वे नहीं रहेंगे और न ही नए ऐसे शोधार्थियों को छात्रावास आवंटित किए जाएंगे। इसे लेकर छात्रों में आक्रोश पनप गया। उन्होंने इसे लेकर लंबा प्रदर्शन किया। पीयू पर चारों ओर से दबाव पड़ा तो अब पुराने आदेश वापस लेने की तैयारी हो रही है। यह खबर पाकर छात्रों ने राहत की सांस ली है। इसके अलावा शोधार्थियों को छात्रावासों में और सुविधाएं देने की बात कही जा रही है। विशेष सफाई करने के भी आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें