फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए सत्र से कॉलेजों में शुरू होगी ऑफलाइन कक्षाएं, बैठक आज

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। कोरोना की दूसरी लहर के बाद शिक्षा विभाग अब कॉलेजों को खोलने के लिए योजना तैयार कर रहा है। इसके लिए शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारियों की शुक्रवार को अहम बैठक है। शिक्षा सचिव सरप्रीत सिंह गिल ने बताया कि हम नए सेशन से कॉलेजों को पूरी तरह खोलने और विद्यार्थियों के लिए ऑफलाइन कक्षाएं शुरू करने की योजना तैयार कर रहे हैं।
विज्ञापन

शिक्षा सचिव ने बताया कि 18 उम्र वर्ष और इससे ऊपर के लोगों का टीकाकरण शुरू हो गया है। बहुत से लोगों ने पहला कोरोना का पहला टीका लगा लिया है, इससे संक्रमण फैलने की दर में कुछ गिरावट आएगी। इसलिए कॉलेज से खोलने से पहले हमारी यह प्राथमिकता है कि सभी विद्यार्थी और शिक्षकों को कोरोना का टीका लग जाए। इसके लिए हम कॉलेज स्तर पर अभी टीकाकरण अभियान शुरू करेंगे, जिससे ज्यादा से ज्यादा विद्यार्थियों का जल्द टीकाकरण हो, क्योंकि ऑनलाइन शिक्षा उतनी प्रभावी नहीं है। पिछले एक साल में ऑनलाइन शिक्षा में विद्यार्थियों का जो नुकसान हुआ है, उसके लिए भी संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर सुधार के लिए योजना बनाई जाएगी, जिससे विद्यार्थियों को डिग्री का पूरा लाभ दिलवाया जा सके।
अभी कॉलेजों में चल रही है परीक्षाएं
अभी कॉलेजों में सेमेस्टर की अंतिम परीक्षाएं चल रही हैं। लगभग पूरे जुलाई माह विभिन्न कोर्सों के विद्यार्थियों की परीक्षाएं है। इसके बाद परिणाम तैयार किया जाएगा और नए सत्र की शुरुआत की जाएगी। विज्ञान संकाय और प्रैक्टिकल विषयों वाले विद्यार्थियों को ऑनलाइन शिक्षा में काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें