फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएचडी में पिछले साल दाखिल हुए शोधार्थियों के लिए भी खुलेंगे छात्रावास

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय उन शोधार्थियों के लिए भी छात्रावास खोलने की योजना बना रही है जिनके पीएचडी में पिछले साल दाखिले हुए थे। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करने पड़ सकते हैं। साथ ही उन शोधार्थियों को भी लाभ मिल सकता है जिन्होंने इस साल नेट आदि उत्तीर्ण करने के बाद दाखिले लिए हैं।
विज्ञापन

पीयू की ओर से छात्रावासों में उन शोधार्थियों को बुलाया गया है जो दो से लेकर पांच साल तक शोध कर रहे हैं। इसके लिए आदेश हो गए। अब बचे पिछले साल दाखिला लेने वाले शोधार्थी। सूत्रों का कहना है कि पीयू उनके लिए भी रास्ता खोलने जा रही है। दो से चार दिन में इनको पीयू के छात्रावासों में आने की अनुमति मिल सकती है। इन शोधार्थियों की संख्या 200 से अधिक बताई जा रही है। इनके आने के बाद पीयू को एक या दो छात्रावासों में मेस का संचालन करना होगा ताकि खाने आदि की दिक्कतें इनको न हों। सूत्रों का कहना है कि इन शोधार्थियों को भी भोजनालय (मेस) से अपने टिफिन पैक करके लाने होंगे। वहां बैठकर खाने की अनुमति अभी नहीं मिलेगी। इसके अलावा कोविड के लिए बनाए दिशानिर्देशों का भी पालन करना होगा। खुले में थूकना मना होगा। वहीं बाहरी विद्यार्थियों का प्रवेश छात्रावासों में नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें