चंडीगढ़। डीपी आजाद अंडर-17 क्रिकेट टूर्नामेंट में चंडीगढ़ क्रिकेट अकादमी ने कलसी क्रिकेट अकादमी को 3 विकेट से हराकर मुकाबला जीत लिया। मंगलवार को आईवीसीए क्रिकेट ग्राउंड पर पहले खेलते हुए कलसी क्रिकेट अकादमी 38.5 ओवर में 204 के स्कोर पर सिमट गई। इसमें परमीश कुमार ने 56, ऋत्विक ने 58, कबीर कलसी ने 25 रन बनाए। गेंदबाजी में चंडीगढ़ क्रिकेट अकादमी की ओर से तन्मय ने 34 रन देकर 5 विकेट, युवराज सिंह ने 33 रन देकर 2 विकेट, काव्य गोयल ने 29 रन देकर एक विकेट, अनमोल ने 27 रन देकर एक विकेट, शिवांश 45 रन देकर एक विकेट चटकाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चंडीगढ़ क्रिकेट अकादमी ने 33.2 ओवर में 7 विकेट पर 207 रन बनाकर मैच जीत लिया। तन्मय ने टीम के लिए सबसे अधिक 58 रन बनाए। कबीर कलसी ने 28 रन देकर 2 विकेट, परमीश कुमार ने 40 रन देकर 2 विकेट चटकाए। तन्मय को 58 रन और 5 विकेट चटकाने पर मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।