फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्ट क्वारंटीन सेंटर बना पीयू का हॉस्टल नंबर 10, जीएमएसएच-16 के अंडर में रहेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी के हॉस्टल नंबर 10 को बुधवार को पोस्ट क्वारंटीन सेंटर बना दिया गया। यह सेंटर जीएमएसएच-16 के अंडर में रहेगा। अस्पताल के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. वीके नागपाल ने बताया कि संदिग्ध मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसे सूद धर्मशाला, धन्वंतरि आयुर्वेदिक कॉलेज और अन्य सेंटरों में 10 दिन के लिए रखा जाएगा। उसके बाद उन्हें पोस्ट क्वारंटाइन सेंटर में 7 दिन तक रहना होगा। इस दौरान उनमें बीमारी का लक्षण सामने नहीं आने पर उन्हें डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। डॉ. नागपाल ने बताया कि पीयू का हॉस्टल नंबर-10 अस्पताल के अंडर में रहेगा। वहां भर्ती होने वाले मरीजों की देखभाल और खाने-पीने संबंधित सारी व्यवस्था अस्पताल प्रशासन करेगा। वहां 100 मरीजों के भर्ती होने की व्यवस्था है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें