फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पीयू ने एलएलएम पीजी दाखिले की अंतिम तारीख बढ़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी ने एलएलएम पीजी कोर्स में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख बढ़ा दी है। अब विद्यार्थी 10 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। विश्वविद्यालय ने यह फैसला प्रवेश परीक्षा का परिणाम देर से घोषित होने के कारण लिया है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय की ओर से जारी नोटिस के अनुसार एलएलएम पीजी के लिए ऑनलाइन आवेदन 3 अगस्त से शुरू हो चुके हैं। आवेदन करने के बाद दस्तावेजों की जांच 11 अगस्त तक होगी। जिन विद्यार्थियाें के दस्तावेजों में कोई कमी होगी, वे 12 अगस्त तक जरूरी दस्तावेज जमा कर सकेंगे। विश्वविद्यालय 14 अगस्त को अस्थायी मेरिट सूची (टेंटेटिव मेरिट लिस्ट) जारी करेगा। इस पर आपत्तियां 17 अगस्त तक मांगी जाएंगी।
सभी आपत्तियों के निपटारे के बाद 19 अगस्त को अंतिम प्रोविजनल मेरिट सूची जारी की जाएगी। विद्यार्थी पीयू की ऑनलाइन एडमिशन वेबसाइट https://onlineadmissions.puchd.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। विश्वविद्यालय ने सभी संबंधित विभागों को नई प्रवेश प्रक्रिया के अनुसार जरूरी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें