फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू को केंद्र सरकार से उम्मीद, अगस्त तक मिल जाएगा रूसा का बजट

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पीयू रिसर्च के बजट के लिए इंतजार कर रहा है। उम्मीद है कि अगस्त में केंद्र सरकार की ओर से पीयू को मोटा बजट मिल सकता है। पीयू की ओर से मांग भी मांग की जा रही है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान यानी रूसा के तहत पीयू के शिक्षकों ने रिसर्च के लिए 140 प्रोजेक्ट तैयार किए थे। बेहतर प्रोजेक्ट होने के कारण केंद्र सरकार ने इन प्रोजेक्ट को रकम देने के लिए हामी भरी और पीयू को 50 करोड़ रुपये देने की मंजूरी दे दी। जनवरी व फरवरी माह में रकम आनी ही थी कि कोरोना की दस्तक हो गई। उसके बाद से यह रकम पेंडिंग होती गई। रिसर्च प्रोजेक्ट भी ठंडे बस्ते में रह गए। वहीं दूसरी ओर प्रोजेक्ट बनाने वाले शिक्षक भी रकम का इंतजार कर रहे हैं। क्योंकि रकम से ही रिसर्च प्रोजेक्ट शुरू होगा। सूत्रों का कहना है कि पीयू को आश्वासन मिला है कि अगस्त में यह रकम मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें