फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ के बापूधाम में पॉकेट नंबर-5 और 16 हुए कोरोना मुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। कोरोना वायरस का हॉटस्पॉट रहा सेक्टर-26 स्थित बापूधाम अब लगभग कोरोना से मुक्त हो चुका है। यूटी प्रशासन ने बुधवार को बापूधाम कॉलोनी के पॉकेट नंबर-5 और 16 को पूरी तरह से आजाद कर दिया है। अब बापूधाम में सिर्फ पॉकेट नंबर-4 का ब्लाक नंबर 713 और 716 ही सील है। इसके अलावा सभी पॉकेट और ब्लॉक को खोल दिया गया है।
विज्ञापन

प्रशासन के इस आदेश से दोनों पॉकेट में रहने वाले हजारों लोगों ने राहत की सांस ली है। यहां रहने वाले लोग अब अपना व्यवसाय व नौकरी ज्वाइन कर सकते हैं। यह आदेश एडवाइजर मनोज परिदा की ओर से जारी किए गए हैं। सभी प्रभावित इलाकों में नगर निगम के कमिश्नर, डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट, एसएसपी, डायरेक्टर हेल्थ सर्विसेज, डब्ल्यूएचओ के प्रतिनिधियों को मिलाकर कमेटी बनाई गई है।
यहां की सामान्य स्थिति को देखने के बाद इन इलाकों से प्रशासन की सख्ती को हटा दिया गया है। जारी आदेशों के अनुसार इन इलाके में रहने वाले लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क लगाने की शर्तों को पूरा करना होगा। साथ ही मेडिकल टीमों की स्क्रीनिंग व मॉनिटरिंग इलाके में लगातार जारी रहेगी। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किए गए हैं। गौरतलब है कि बीते दिनों प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने साफ कहा था कि अगर आने वाले दिनों में बापूधाम के लोगों की तरफ से लापरवाही दिखाई जाती है और कोरोना के नए मामले सामने आते हैं तो यहां पर हटाई गई सख्ती को दोबारा लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें